मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई द्वारा आयोजित गणेश ज्ञानार्थी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

0
58
मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई द्वारा आयोजित गणेश ज्ञानार्थी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई द्वारा आयोजित गणेश ज्ञानार्थी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और डिजिटलीकरण में एशियाटिक सोसाइटी अहम भूमिका निभा रही है। आज एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई का भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ ग्रंथों एवं पांडुलिपियों के अनमोल संग्रह को देखा और गणेश ज्ञानार्थी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत और एशिया के इतिहास, साहित्य, दर्शन तथा कला से जुड़ी अमूल्य विरासत को सहेजने का कार्य कर रही एशियाटिक सोसाइटी ने देश की बौद्धिक धरोहर के रक्षक के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। ‘ज्ञान भारतम’ राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन से जुड़कर अब यह गांव-गांव में बिखरे ज्ञान को एकत्रित करने और उस पर शोध की दिशा में भी आगे बढ़ेगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here