IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच कल

0
246

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मैच में 5 विकेट से हराया। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच रविवार 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये मैच टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में अगर टीम इंडिया दूसरा मैच भी जीत जाती है तो वह सीरीज भी जीत जाएगी।

मीडिया की माने तो, तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया रविवार को इंदौर में होने वाले मैच में सीरीज अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी में जबकि शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेल थी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग– स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here