मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला आज साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सीरीज में इंग्लैंड ने पहले से 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ज्ञात हो कि पहला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था और अगले तीनों मैच मेजबान इंग्लैंड की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 मार्च 2026 को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारत एक भी टी-20 मैच नहीं जीत पाया है और टीम अब लगातार छह मैचों से जीत की तलाश में है। भारत अगर यह मुकाबला भी हार गया तो भारत पहली बार किसी टी-20 सीरीज में तीन या उससे ज्यादा मैच हारेगा। वहीं इंग्लैंड की जीत उसे टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना देगी। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में जीत दर्ज नहीं की है, हालाँकि इस सीरीज में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और पिछले मैच में नाबाद 49 गेंदों पर 80 रन बनाए थे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 :
भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन/संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/रवि बिश्नोई।
इंग्लैंड : फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



