मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारत ने अपनी पहली टी-20 सीरीज जीत ली है। हरारे में शनिवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 219 रन बनाए। ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए। शुरुआती ओवरों में अभिषेक शर्मा (8) और वैभव सूर्यवंशी (20) जल्दी आउट हुए, लेकिन ईशान और कप्तान श्रेयस अय्यर (25) ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की और श्रेयस के आउट होने के बाद ईशान व तिलक ने चौथे विकेट पर 94 रन जोड़े।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने तीन विकेट लिए जबकि प्रिंस यादव और यश ठाकुर को दो-दो सफलता मिली। रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिया। यश ठाकुर ने ब्रायन बेनेट (32) को आउट कर अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल विकेट लिया। प्रिंस यादव ने बेन करन और कप्तान सिकंदर रजा को पवेलियन भेजकर विरोधी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



