Nokia G42 5G नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ हुआ लॉन्‍च

0
385

नोकिया ने पिछले साल सितंबर 2023 में अपना सस्ता फोन Nokia G42 5G लॉन्च किया था। लॉन्च के समय फोन को 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, अब कंपनी ने इस 5जी फोन के 4जीबी रैम वेरिएंट की घोषणा की है। रैम के अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स व लुक में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए आगे आपको Nokia G42 5जी की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी देते हैं।

Nokia G42 5G की कीमत और सेल डिटेल

Nokia G42 5G का नया 4जीबी रैम वेरिएंट (2जीबी वर्चुअल रैम) और 128जीबी बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने 9,999 रुपये की कीमत में उतारा है। यह भारतीय बाजार में सबसे किफायती 5G फोन में से एक है। नया वेरिएंट सो पर्पल और सो ग्रे रंग विकल्पों में आता है। इसकी बिक्री 8 मार्च को अमेज़न के माध्यम से भारत में शुरू होने वाली है।

Nokia G42 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: नोकिया जी42 5जी फोन में 6.56 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
  • प्रोसेसर: यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Nokia G42 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।
  • बैटरी: पावर बैकअप के लिए नोकिया जी42 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। साथ ही स्मार्टफोन में 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।
  • अन्य फीचर्स: Nokia G42 5G में डुअल सिम 5जी और 4जी के साथ ही साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, OZO प्लेबैक ऑडियो, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here