न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले को कंगारू टीम ने 6 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ 3 मैच की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त ले ली है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 215 रन बनाए थे। जवाब में कंगारू टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई न्यूजीलैंड टीम को फिन एलन और ड्वेन कॉन्वे की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। 5.2 ओवर में फिन एलन 32 रन बनाकर पवेलीयन लौटे गए। इसके बाद रचिन रवींद्र और ड्वेन कॉन्वे ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक जड़ते हुए संयुक्त रूप से 113 रन बनाए।
जानकारी के अनुसार, रचिन रवींद्र 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ड्वेन कॉन्वे के बल्ले से 63 रन निकलें। ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन क्रमशः 19 रन और 18 रन पर नाबाद रहें। इस प्रदर्शन के बूते कीवी टीम ने स्कोरबोर्ड पर तीन विकेट के नुकसान पर 215 रन लगा दिए। मिचेल स्टार्क, पैट कमीन्स और मिचेल मार्श के हाथ एक-एक विकेट लगी। 216 रन के लक्ष्य का पीछे करने के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 72 गेंदों में 72 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका। मिचेल मार्श की इस पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया टीम दिए गए टारगेट को हासिल करने में कामयाब रही। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 24 रन की पारी खेली, जबकि डेविड वॉर्नर 32 रन बनाकर पवेलीयन लौटे। ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से 11 गेंदों में 25 रन निकलें। टिम डेविड 31 रन पर नाबाद रहें। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने दो विकेट लिए। एडम मिलन और लॉकी फ़र्ग्युसन को एक-एक सफलता मिली।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



