SA vs NZ: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 281 रनों से हराया

0
472

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 281 रन से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में जीत के लिए 529 का लक्ष्य मिला था, लेकिन न्यूजीलैंड टीम 247 रन पर पवेलियन लौट गई। दूसरी पारी में डेविड बेडिंघम ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। काइल जैमीसन ने 4 विकेट अपने नाम किए।

जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में रचिन रविंद्र (240) और केन विलियमसन (109) की शानदार पारियों के दम पर 511 रन बनाए थे। नील ब्रांड ने 6 विकेट झटके थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी सिर्फ 162 रन पर खत्म हो गई। कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी 179 रन पर घोषित की। विलियमसन (109) ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में भी संघर्ष करते नजर आई और चौथे दिन ही मुकाबला हार गई। न्यूजीलैंड के नील ब्रांड ने 119 रन देकर 6 विकेट लिए। कप्तानी करते हुए किसी भी डेब्यू टेस्ट में यह सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं। उन्होंने बांग्लादेश के नइमुर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2000 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 6/132 के आंकड़े दर्ज किए थे। चार्ल्स स्मिथ (5/19 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1889) 5 विकेट हॉल लेने वाले एकमात्र अन्य कप्तान हैं। ब्रांड पहले बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लिए है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 13 फरवरी से हैमिल्टन में खेला जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here