Telangana: बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत

0
230
Telangana: बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत
Image Source: Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बेकाबू कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से हुआ। लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं। हादसा आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर पर हुआ। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

जानकारी के लिए बता दें कि,इस महीने 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में हुए सड़क हादसे में वह बाल-बाल बची थीं. इस सड़क हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई थीं. दरअसल, वह 10 दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं. इस दौरान नलगोंडा जिले के नारकेटपल्ली में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनके होम गार्ड जी किशोर की मौत हो गई.

वहीं, पिछले साल दिसंबर में नंदिता सात लोगों के साथ लिफ्ट में फंस गई थीं. ओवरलोड होने की वजह से लिफ्ट गिर गई, जिसके चलते वे उसके अंदर ही फंस गए. यह घटना 24 दिसंबर को बोवेनपल्ली के एक अस्पताल में हुई, जहां नंदिता अस्पताल की सालगिरह समारोह में शामिल होने गई थीं. विधायक के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि वे लोग 20 मिनट से ज्यादा समय तक लिफ्ट में फंसे रहे. इसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया.

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here