मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में मुरादनगर और मोदीनगर विधान सभा क्षेत्रों हेतु 868 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही, सीएम योगी उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. राजपाल त्यागी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रतीकात्मक चेक एवं चाबी वितरित की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद में उत्कृष्ट सड़क अवसंरचना का विकास सुशासन का प्रतिफल है। आधुनिक कनेक्टिविटी, सुदृढ़ आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास एवं सुशासन का उत्कृष्ट मॉडल बनकर निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



