गाजा हिंसा के बीच अमेरिका ने दिया बड़ा बयान; कहा, “फिलिस्तीन में नई इसराइली बस्तियां है अवैध”

0
152
गाजा हिंसा के बीच अमेरिका ने दिया बड़ा बयान; कहा,
Image Source: ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान अपना गई नीति को पलटते हुए वेस्ट बैंक में नई इस्राइली बस्तियां को अवैध और अंतरराष्ट्रीय कानून के विरोध करार दिया है। सब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना की विदेश मंत्री डायना मोंडिनो के साथ एक संयुक्त सम्मेलन में ब्लिंकन ने कहा कि वह इस्राइल की नई योजनाओं से निराश हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हमने कई रिपोर्ट्स देखी हैं। मुझे कहना होगा कि हम घोषणा से निराश हैं। लंबे समय से अमेरिकी नीति रही है और हम मानते हैं कि इस्राइली नई बस्तियां स्थायी शांति का हल नहीं है। इसके एक दिन बाद शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा, ‘वे अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ भी असंगत हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि गाजा पर इस्राइल का दोबारा कब्जा नहीं होना चाहिए। गाजा के क्षेत्र का आकार कम नहीं किया जाना चाहिए। हम सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जो भी योजना सामने आए वह सिद्धांतों पर आधारित हो। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है और मैंने अपने कुछ अरब भागीदारों के साथ कुछ समय बिताया है, जिसमें हाल ही में शामिल है जी20 के मार्जिन के बारे में बात कर रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here