मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के अंतर्गत इस वर्ष 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण और आवास जनगणना का पहला चरण संपन्न होगा। इस प्रक्रिया में राज्य के 33 जिले, 252 तहसील और 19 हजार 978 गांव शामिल होंगे। इस संबंध में राज्य और संभागीय स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्मेलन कल रायपुर में आयोजित हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उत्तरदायित्व को अत्यंत गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद आयोजित होने वाली आठवीं जनगणना होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



