मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जुमागाछ सीमा चौकी पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन में बीएसएफ जवानों से संवाद किया और बीएसएफ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान घुसपैठिया चेतावनी प्रणाली, रेडियो आधारित बाड़ भेदन पहचान प्रणाली, गेट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर और न्यू डिज़ाइन फेंस पर लगे स्वदेशी बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम की एग्जीबिशन का अवलोकन कर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक अलर्ट सिस्टम से सुसज्जित हमारी सीमाएँ मॉडर्न बॉर्डर सिक्योरिटी की आदर्श मिसाल बन रही हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



