मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य की कानून-व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिला आउटरीच कार्यक्रम संचालित करेगी, जिससे महिला सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही, प्रदेश में एनआईए की तर्ज पर ‘विशेष जांच एजेंसी (एसआईए)’ के गठन से आंतरिक सुरक्षा को और ऊर्जा मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने, पुलिस आधुनिकीकरण और साइबर सुरक्षा पर भी तेज गति से आगे बढ़ने पर चर्चा हुई।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



