मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मॉरीशस ने पिछले 21 दिनों में कांगो, युगांडा या दक्षिण सूडान की यात्रा करने वाले या वहां से गुजरने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। ये कदम इबोला वायरस के प्रकोप को देखते हुए उठाया गया है। स्थानीय नागरिकों और व्यवसाय करने वाले या छात्र परमिट धारक विदेशी नागरिकों को देश में प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि, यदि उन्होंने पिछले तीन हफ्तों में इन देशों में से किसी का भी दौरा किया है, तो उन्हें 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए प्रवेश बिंदुओं पर स्क्रीनिंग और जोखिम मूल्यांकन भी अनिवार्य होगा। मॉरीशस सरकार ने देश में जुलाई में होने वाले 18वें अमरीका-अफ्रीका व्यापार शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का भी आह्वान किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



