मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के अधिकारियों से परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने राजस्थान संपर्क एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जन-परिवेदना का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता एवं पूर्ण जवाबदेही के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को उनका लाभ शीघ्र मिल सके। कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। राजस्थान के विकास की हर पहल का केंद्र आमजन है। इसी भावना के साथ पारदर्शी, संवेदनशील एवं परिणामदायी शासन के माध्यम से विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



