राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय पारंपरिक कला शैलियों के कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की

0
77
राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय पारंपरिक कला शैलियों के कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में भारतीय पारंपरिक कला शैलियों के कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की और उनके काम को देखा। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बनारस म्यूरल, थंगका, नायका, केरल म्यूरल, बसोहली, सुरपुर और मैसूर जैसी कला शैलियों का प्रतिनिधित्व करने वाले बारह कलाकार ‘आर्टिस्ट्स-इन-रेसिडेंस प्रोग्राम’ के तहत राष्ट्रपति भवन में रह रहे हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि ‘आर्टिस्ट्स-इन-रेसिडेंस प्रोग्राम’ भारत की कलात्मक परंपराओं की भावना का जश्न है और यह सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवित कला परंपराओं की अहम भूमिका को फिर से रेखांकित करता है।

News Source : Social Media

Image Source : X @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here