अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में जाह्नवी कपूर संग थिरकीं हॉलीवुड पॉपस्टार रिहाना

0
305

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहे हैं। पहले दिन जामनगर, गुजरात में हुए कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां पहुंचीं तो हॉलीवुड पॉपस्टार रिहाना ने पहली बार भारत में परफॉर्म करके समा बांध दिया। अब हाल ही में रिहाना का जाह्नवी कपूर के साथ वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ‘झिंगाट’ गाने पर थिकरती नजर आ रही हैं।

बता दें कि, जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर रिहाना के साथ अपनी फिल्म ‘धड़क’ के गाने ‘झिंगाट’ पर डांस करते हुए वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ ही जाह्नवी ने रिहाना के साथ एक तस्वीर साझा कर भी पॉपस्टार से मिलने पर खुशी जताई है। अभिनेत्री की यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी प्रशंसक खूब तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस क्रॉसओवर की उम्मीद कभी नहीं की थी।

https://www.instagram.com/reel/C4AKZtrvfcd/?igsh=MTd3dHlpNGh5cGIzcQ==

अपनी परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना ने अंबानी परिवार को उन्हें पहली बार भारत बुलाने के लिए शुक्रिया कहा। पॉप स्टार का कहना था कि उनके लिए सम्मान की बात है कि वह भारत आई। इसके साथ ही उन्होंने अनंत और राधिका को शादी की बधाई भी दी। हालांकि, सभी ने इस बात को बहुत हल्के में लिया और अब उनकी परफॉर्मेंस के शानदार वीडियो चारों ओर छाए हुए हैं। 2 मार्च की सुबह-सुबह रिहाना वापस लौट चुकी हैं और उनका कहना है कि वह दोबारा भारत आने के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं।

रिहाना ने जल्द ही शादी करने वाले कपल अनंत और राधिका के लिए जामनगर में तीन दिन के लिए आयोजित प्री-वेडिंग फंक्शन में कई प्रस्तुति दीं। लगभग 2000 मेहमानों के साथ सितारों से सजे समारोह में करीना कपूर, सैफ अली खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कई अन्य हस्तियां शामिल थीं। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी, साइना नेहवाल और क्रिकेट सितारे सैम कुरेन, ट्रेंट बोल्ट, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर भी समारोह में शामिल हुए। वहीं, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, इवांका ट्रम्प और एडीएनओसी के सीईओ सुल्तान अहमद अल-जबर सहित अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने इस शानदार कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here