अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी देशों के अनुरोध पर ईरान पर हमला रोका

0
98
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी देशों के अनुरोध पर ईरान पर हमला रोका

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के अनुरोध पर उन्होंने ईरान पर सैन्य हमले को फिलहाल स्थगित कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संघर्ष विराम के लिए गंभीर वार्ता हो रही है जिसके कारण सैन्‍य हमलों को स्‍थगित कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंगलवार को होने वाले हमले को टालने का अनुरोध किया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि एक ऐसा समझौता जल्‍द ही हो सकता है जो अमेरिका और पश्चिम एशिया के देशों को स्वीकार्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बातचीत विफल होती है तो अमरीकी सेना ईरान पर हमला करने के लिए तैयार है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ, और अमेरिकी सेना को जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। इससे पहले ईरान ने सोमवार को कहा कि उसने मध्यस्थों के माध्यम से अपनी वार्ता स्थिति के संबंध में अमेरिका की कुछ चिंताओं का जवाब दिया है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here