मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कल कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर चर्चा हुई। कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी ने एक दिन पहले वाशिंगटन में उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाक़ात की थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में, अमेरिका और ईरान के बीच हुई वार्ता का पहला दौर असफल रहा था। वार्ता का दूसरा दौर नहीं हो पाया था। दूसरी ओर, कतर भी अमेरिकी अधिकारियों के साथ मध्यस्थता के लिए काम कर रहा है। अमेरिका ने कतर को ईरान के साथ बातचीत में विशेष रूप से प्रभावी बताया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



