उत्तराखंड: चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, पहले दिन 2700 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया रजिस्ट्रेशन

0
124

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए आधिकारिक रूप से ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 2 हजार 713 श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत रूप से रजिस्ट्रेशन कराया। ऑफलाइन केंद्रों पर यमुनोत्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण दर्ज किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए सुविधा के लिए विभिन्न ट्रांजिट बिंदुओं पर भी पंजीकरण टीमें तैनात की जा रही हैं।

आप को बता दे, 6 मार्च से शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिसमें अब तक लगभग 18 लाख 23 हजार श्रद्धालु डिजिटल रूप से रजिस्टर्ड हो चुके हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को चार धाम यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू होगी, जिससे पहले ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Image source: उत्तराखंड पर्यटन विभाग (shrineyatra)

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here