मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई घोषणाएं की। इनमें कल्याणकारी पहल और सांस्कृतिक जुड़ाव पर विशेष बल दिया गया है। उपराष्ट्रपति ने कोलंबो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं कीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और निरंतर सहयोग की पुष्टि की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री हरिणी अमरासुरिया से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा के साथ भी बातचीत की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



