उप्र: बारिश के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे शामली दौरे पर

0
267

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर शामली पहुंचे। हेलीपैड पर भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु, मनीष चौहान, मृगांका सिंह, राजन बत्रा के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन से उपमुख्यमंत्री का काफिला मुंडेट कलां स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचा, यहां उप मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारी तथा कोर कमेटी से मंथन करेंगे।

मीडिया की माने तो, सहारनपुर मंडल के शामली समेत तीनों जिले की पुलिस और पीएसी बल के एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी व अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस दौरान बारिश भी होती रही। इसके बाद कार से सीधे पार्टी कार्यालय पहुंच गए। उपमुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं निर्मानाधीन परियोजना को लेकर बैठक करेंगे। बता दें कि, बैठक उप मुख्यमंत्री पत्रकारों से वार्ता के बाद वापसी के दौरान नवनिर्मित सहायक संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय का भी करेंगे लोकार्पण।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here