दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन, लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। इस अवसर पर सीएम योगी जी ने उन्हें ‘रोम-रोम में राम’ पुस्तक भी भेंट की।
बता दें कि, अगले एक दो दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग तय होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में BJP कोर कमेटी बैठक के बाद यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज है। बैठक में सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के आसार हैं। ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और NDA में शामिल हुई RLD से मंत्री बनाने की चर्चा है।
मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी से आज राजभवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर महाराज जी ने उन्हें 'रोम-रोम में राम' पुस्तक भी भेंट की। pic.twitter.com/oyPizuHlXA
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 1, 2024
मीडिया की माने तो, योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। दीगर है कि बीते साल 2023 के अक्टूबर से ही विस्तार की अटकलें चल रही हैं लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। इसको लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने नाराजगी भी जाहिर की थी। गुरुवार को राजभऱ ने कहा था कि अगर राजपाट नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



