जम्मू कश्मीर : MLA हॉस्टल में लगी भीषण आग

0
201

मीडिया सूत्रों से  मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज शुक्रवार एक एमएलए हॉस्टल में आग लग गई। आग की भयानक लपटें आसमान तक उठती नजर आ रही है। आग लगने के बाद इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हैं।

आग लगने के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि, एमएलए होस्टल में आग लगने की खबर है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लगने की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here