पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने ‘सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह’ का शुभारंभ किया

0
86
पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने ‘सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह’ का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त अवसर पर ‘सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अंगदान के महत्व को समझें और इस पुनीत कार्य के लिए आगे आएँ।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में दधीचि देहदान समिति को सहयोगी बनाने की पहल की जाएगी। जिला एवं अनुमंडल अस्पताल स्तर पर समिति के सदस्यों के माध्यम से लोगों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता की सेवा का महान कार्य है। इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाकर अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here