मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए वरिष्ठ पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राज्य में केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और भाजपा के पुद्दुचेरी प्रभारी निर्मल कुमार सुराना को पुद्दुचेरी में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



