मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ‘संसद यूथ पार्लियामेंट 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। राजनीति में इनकी सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाएगी। 12 राज्यों से आए युवाओं ने विधानसभा भवन को ‘मिनी इंडिया’ का स्वरूप प्रदान किया।” साथ ही मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, “आइए, युवा शक्ति के संकल्प और सहभागिता से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में हम सभी अपनी भूमिका निभाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



