मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी के हरबंस विहार की है। जहां पर एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर पानी डालकर उस पर काबू का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक, कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंचने लगी तो पुलिस ने लोगों को वहां से हटा दिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा माल राख हो गया था। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा। pic.twitter.com/FDkBsVpsKc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



