सरकार ने आपदा की तत्काल सूचना के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम किया शुरू

0
155

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने के लिए स्वदेशी तकनीक पर आधारित सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम शुरू किया है, जिसके तहत आज परीक्षण के लिए मोबाइल पर एक अलर्ट संदेश भेजा गया। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि यह एक नई मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली का परीक्षण संदेश है, जिसे दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया है, और इससे नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

आप को बता दे, भविष्य में इस उन्नत सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली के माध्यम से आपात स्थिति में स्थानीय भाषा और सटीक स्थान के अनुसार तत्काल अलर्ट भेजे जा सकेंगे, जो नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने और त्वरित सूचना प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दूरसंचार विभाग ने इसे एक प्रतिक्रियाशील और मजबूत संचार प्रणाली बताया है, जो गंभीर परिस्थितियों में यथासमय संचार सुनिश्चित कर देश की सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

Image source: दूरंसचार विभाग

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here